रायपुर। रविवार को मनेंद्रगढ़, पेंड्रा रोड और माना-रायपुर एयरपोर्ट क्षेत्र में 3 सेमी तक बारिश दर्ज की गई, जबकि रायपुर, बिलासपुर और लाभांडीह में 2 सेमी पानी गिरा। इस दौरान दुर्ग प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विज्ञानी एच.पी. चंद्रा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ, चक्रवाती परिसंचरण और कई द्रोणिकाओं के सक्रिय होने से मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है।दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में अगले 48 घंटे के भीतर निम्न दाब का क्षेत्र बनने की संभावना है, जिसका असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर भी देखने को मिल सकता है। राजधानी रायपुर में आज अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन अब मौसम विभाग ने फिर से गर्मी बढ़ने के संकेत दिए हैं।

आने वाले दिनों में तापमान में करीब 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं राजधानी रायपुर में आज दोपहर और शाम के बाद आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश, गरज-चमक, अंधड़ और बिजली गिरने की आशंका भी बनी हुई है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!