दुर्ग। भिलाई में सोशल मीडिया रील बनाने के लिए सड़क पर खतरनाक स्टंट करना दो युवकों को भारी पड़ गया। छावनी पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने उनकी बाइक और बुलेट भी जब्त कर ली है। यह मामला रायपुर-दुर्ग मुख्य मार्ग स्थित पावर हाउस बस स्टैंड के पास का है। 9 मई को छावनी थाना पुलिस को व्हाट्सएप के जरिए एक वीडियो मिला था। वीडियो में दो युवक मुख्य सड़क पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते नजर आ रहे थे। दोनों युवक चलते वाहन पर इंस्टाग्राम रील बना रहे थे। इस दौरान सड़क से गुजर रहे अन्य लोगों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ गई थी। वाहन नंबर और अन्य जानकारी के आधार पर पुलिस ने दोनों युवकों की पहचान की। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम आकाश पाण्डेय और रितेश साहू बताए। दोनों भिलाई के कैम्प-01 स्थित प्रगति नगर, नेहरू चौक के रहने वाले हैं।दोनों युवकों ने स्टंट का वीडियो शूट कर उसे इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया, जिसके बाद वीडियो वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि दोनों युवक सोशल मीडिया पर रील वायरल करने के मकसद से सड़क पर खतरनाक स्टंट कर रहे थे। जिस तरह से वे वाहन चला रहे थे, उससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था। इसके बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ अलग-अलग मामले दर्ज किए। दोनों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 और मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 के तहत कार्रवाई की गई है। Post Views: 19 Please Share With Your Friends Also Post navigation नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी के अवैध मकान पर चला बुलडोजर