डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ में देर रात एक फार्म हाउस पर चल रही हुक्का पार्टी पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 युवकों को गिरफ्तार किया है। अचानक हुई रेड से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और फार्म हाउस में मौजूद युवक पुलिस को देखकर घबरा गए। पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर के बाहरी इलाके स्थित एक फार्म हाउस में देर रात युवकों की संदिग्ध महफिल जमी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान कई युवक हुक्का पीते मिले, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हुक्का और उससे जुड़े उपकरण जब्त कर लिए। गिरफ्तार युवकों की पहचान विशाल यादव, बाबू विश्वकर्मा, भूपेंद्र नायक, रोहन यादव, दक्ष ठाकुर और तारन निषाद के रूप में हुई है। सभी युवक डोंगरगढ़ के अलग-अलग क्षेत्रों के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ कोटपा एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। अधिकारियों का कहना है कि शहर में नशाखोरी, देर रात अड्डेबाजी और संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। आने वाले दिनों में भी ऐसे ठिकानों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। Post Views: 24 Please Share With Your Friends Also Post navigation गरियाबंद में सुशासन तिहार में गरमाई सियासत, विधायक बोले… रिश्वतखोर पटवारी को जूते से मारूंगा निगम-मंडलों और स्वायत्त संस्थाओं में नई भर्तियों पर तत्काल रोक, GAD ने जारी किया आदेश