बालोदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार के मंडी रोड पर स्थित पाइप गोदाम में भीषण आग लग गई है। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ आग बुझाने में जुट गई है । भाटापारा शहर थाना क्षेत्र में मंडी रोड पर अनिल साहू का पाइप का गोदाम है, जहां प्लास्टिक पाइप सहित बोरवेल का सामान रखा था। बुधवार को अचानक उस गोदाम में आग लग गई और पूरे इलाके में काला धुआं छा गया है। आग किस वजह से लगी है अभी इसका खुलासा नहीं हुआ है। फिलहाल आग पर काबू पाया जा रहा है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। Post Views: 131 Please Share With Your Friends Also Post navigation कई जिलों में शराब की किल्लत : बलौदाबाजार में लग रही लंबी कतारें, भीषण गर्मी में भी उमड़ रहे लोग सरकारी दफ्तर में दारू-मुर्गा पार्टी के दौरान SDO की गोल्ड चेन हो गयी गायब, गुस्से में चार कर्मचारियों की साहब ने कर दी छुट्टी