रायपुर। राजधानी रायपुर में हेल्थ मॉल की फ्रेंचाइजी दिलाने और मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर 33.20 हजार रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पीड़ित शख्स से आरोपियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क किया था। जिसमें उन्होने हेल्थ माॅल की फ्रेंचाइजी का झांसा देकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने इस घटना पर अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक ठगी का ये मामला मौदहापारा थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक बंजारी रोड निवासी प्रतीक साहू से आरोपियों ने सोशल मीडिया के जरिए संपर्क किया। खुद को टास्कर ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का संचालक बताते हुए मेडिकल स्टोर, ओपीडी और हेल्थ मॉल खोलने का प्रस्ताव दिया। आरोपियों ने हर महीने 2 से 7 लाख रुपए तक की कमाई और बिक्री पर 12 प्रतिशत लाभांश देने का लालच दिया। साथ ही 18 महीने में पूरी निवेश राशि वापस करने का भरोसा भी दिलाया।

झांसे में आकर प्रार्थी ने अलग-अलग 14 ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 33.20 लाख रुपए कंपनी के खाते में जमा कर दिए। इसके लिए उसने मौदहापारा क्षेत्र में दुकान किराए पर लेकर आरोपियों को उपलब्ध कराई, जहां हेल्थ मॉल संचालित करने की बात कही गई थी। शिकायत के मुताबिक आरोपियों ने शुरुआत में कुछ समय तक दुकान संचालन का दिखावा किया। फरवरी 2023 में मॉल शुरू किया गया।

लेकिन धीरे-धीरे कर्मचारियों का वेतन देना बंद कर दिया गया। दवाइयों और अन्य उत्पादों की सप्लाई भी रोक दी गई। जुलाई 2025 के बाद आरोपियों ने फोन उठाना बंद कर दिया और पूरी तरह संपर्क से बाहर हो गए। इसके बाद नवंबर 2025 में मॉल बंद हो गया। पीड़ित का आरोप है कि आरोपितों ने पहले से तैयार एक संदिग्ध इकरारनामा पर हस्ताक्षर करवाए थे। जांच में दस्तावेज और स्टांप भी संदिग्ध पाए गए हैं।

आरोपियों खिलाफ कई राज्यों में दर्ज हैं मामले
ठगी के इस मामले में जांच कर रही पुलिस ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ छत्तीसगढ़ के अलावा उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान में भी धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं। आरोपी अलग-अलग नामों से कंपनियां संचालित कर लोगों को फ्रेंचाइजी और निवेश के नाम पर ठगते रहे हैं। मौदहापारा पुलिस ने ठगी के इस मामले में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि इस गिरोह से जुड़े अन्य पीड़ितों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!