जशपुर। जशपुर जिले के आरा पहाड़ से एक प्राइवेट विमान टकराने की बड़ी घटना सामने आई है। विमान के टकराने के बाद पहाड़ से आग की लपटें उठ रही हैं और धुआं दिखाई दे रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर रवाना हो गई है। जशपुर-नारायणपुर क्षेत्र में यह हादसा हुआ है, जहां विमान सीधे पहाड़ से टकरा गया। प्लेन क्रैश का वीडियो सामने आया स्थानीय लोगों द्वारा शेयर किए गए वीडियो में आग की लपटें साफ दिख रही हैं। वीडियो में पहाड़ी क्षेत्र में धुएं का गुबार उठता हुआ नजर आ रहा है। SSP लाल उमेंद भी मौके के लिए रवाना SSP लाल उमेंद सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पहुंच रहे हैं। रेस्क्यू और राहत कार्य शुरू कर दिए गए हैं। अभी तक विमान में सवार लोगों की संख्या या हादसे में किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन मौके पर पहुंचकर पूरी जानकारी जुटा रहा है। अधिक जानकारी और आधिकारिक बयान के लिए इंतजार किया जा रहा है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू हो गई है। Post Views: 63 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG Crime: बर्थडे पार्टी में गई 9 साल की मासूम से दरिंदगी! नाबालिग लड़के ने खेत में ले जाकर किया रेप, आरोपी गिरफ्तार…