जशपुर। जशपुर जिले में एक बेहद शर्मनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां बर्थडे पार्टी में शामिल होने गई 9 साल की बच्ची के साथ 16 साल के नाबालिग लड़के ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पीड़िता की शिकायत के बाद परिजनों ने इस घटना की शिकायत थाने में की, जिसके बाद पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में लेकर बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक ये घटना तपकरा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि 15 अप्रैल को पीड़ित बच्ची अपने माता-पिता के साथ रिश्तेदार के घर बर्थडे पार्टी में गई थी। इसी पार्टी में 16 वर्षीय आरोपी नाबालिग भी पहुंचा हुआ था। रात करीब 9 बजे केक खाने के बाद नाबालिग पेशाब करने के लिए घर से बाहर चली गई। बच्ची के अकेले होने का फायदा उठाकर नाबालिग लड़का मौके पर पहुंचा और बच्ची को जबरन अपने साथ खींचकर खेत की तरफ ले गया। जहां आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। घटना के बाद पीड़ित बच्ची जब वापस रिश्तेदार के घर लौटी, तो वह रो रही थी। पूछताछ करने पर बच्ची ने आपबीती बतायी। जिसे सुनकर घर में मौजूद सभी लोग दंग रह गये। मामला गांव और रिश्तेदारी से जुड़ा होने के कारण माता-पिता ने पहले गांव के लोगों से सलाह किया गया। सामाजिक स्तर पर चर्चा के बाद पीड़ित बच्ची के परिजनों ने करडेगा पुलिस चौकी में इस घटना की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस घटना पर तत्काल अपराध दर्ज कर बच्ची का मेडिकल कराया गया। जांच रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने आरोपी नाबालिग लड़के को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म स्वीकार किया, जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है। Post Views: 34 Please Share With Your Friends Also Post navigation रिश्वतखोरी पर बड़ा एक्शन! जिला अस्पताल का रिश्वतखोर ड्रेसर सस्पेंड