रायपुर। शिक्षा विभाग में चल रहे भ्रष्टाचार पर बड़ा शिकंजा कसा है। घूस लेते BEO को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि BEO ने रुके हुए वेतन के एवज में रिश्वत की मांग की थी। पैसे नहीं देने पर वेतन जारी नहीं किया जा रहा था। मामला सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला विकासखंड का है। एमएस जीकीपाली स्कूल के शिक्षक निरंजन बरिहा की शिकायत पर ये कार्रवाई की गयी है। बरमकेला विकासखंड शिक्षा अधिकारी नरेंद्र कुमार जांगड़े के खिलाफ शिक्षक निरंजन बरिहा ने शिकायत दर्ज करायी थी। बताया जा रहा है कि जीकीपाली के सीएसी संजय चौहान के खिलाफ एसीबी को शिकायत मिली थी। शिकायत में शिक्षक निरंजन बरिहा ने कहा था कि उनका वेतन कई महीनों से लंबित था। वो जब वेतन भुगतान के लिए बीईओ से मिलते थे, तो उन पर रिश्वत लेने का दवाब बनाया जाता था। पहले ज्यादा रकम मांगी गयी, लेकिन बाद में 10000 रुपया देने पर सहमति बनी। इधर इस मामले में शिक्षक निरंजन बरिहा ने एसीबी से भी शिकायत की। एसीबी ने अपे स्तर से जांच की, तो मामला सही निकला, जिसके बाद बीईओ और सीएसी को रंगे हाथों पकड़ने का प्लान तैयार किया गया। तय रणनीति के तहत आज करीब दो बजे शिक्षक निरंजन बरिहा रिश्वत के 10 हजार रुपये लेकर बीईओ कार्यालय पहुंचे। जैसे ही शिक्षक ने रिश्वत की राशि दी, एसीबी की टीम ने बीईओ नरेंद्र कुमार जांगड़े और सीएसी संजय चौहान को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। दोपहर 2 बजे से चल रही छापेमारी की कार्रवाई अभी भी जारी है। जानकारी के मुताबिक एसीबी की टीम बीईओ और सीएसी दोनों से पूछताछ कर रही है। Post Views: 31 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG Breaking: राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारी शैलाभ साहू को बड़ी जिम्मेदारी, बने मंत्री केदार कश्यप के OSD, आदेश जारी सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, अब इन पर्वों पर मिलेगी छुट्टी, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, देखें..