कांकेर। कांकेर जिले में देर रात भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं 3 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि परिवार शादी समारोह में शामिल होकर वापस घर लौट रहे थे। तभी नेशनल हाईवे-30 पर दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गयी। इस भीषण हादसे में कार में सवार 3 महिला, 2 पुरूष समेत एक बच्चे की मौत हो गयी। जानकारी के मुताबिक ये भीषण हदसा कांकेर के कोतवाली थाना क्षेत्र की है। पुलिस के मुताबिक ये हादसा गुरूवार की देर रात नेशनल हाइवे 30 पर घटित हुई। हादसे का शिकार मंडावी परिवार कांकेर के उड़कुडा का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि सभी चीवरांज में शादी समारोह में शामिल होकर अपने गांव उड़कुडा वापस लौट रहे थे। तभी नाथिया नवागांव के पास उनकी कार दूसरी कार से टकरा गई। दोनों कारों के बीच टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सवार एक ही परिवार की 3 महिला, 2 पुरुष और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे कार में सवार 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद दोनों कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही देर रात पुलिस प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचा और घायलों को फौरन अस्पताल पहुंचाया गया। इस हादसे में तीन लोगों को गंभीर चोटे आई है, जिनका इलाज जारी है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही एसपी निखिल राखेचा भी घटनास्थल पर पहुंचे।कांकेर के नेशनल हाइवे पर घटित इस भीषण हादसे के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसके साथ ही मरने वालों की पहचान और बाकी जानकारियां जुटाई जा रही है। घायलों के उपचार के बाद उनसे भी जानकारी ली जाएगी। शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्चुरी में रखवाया गया, पीएम के बाद शव परिजनों को आज सौंपा जाएगा। Post Views: 32 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG में मामा-भांजी के प्रेम का दर्दनाक अंतः परिवार की मनाही से आहत कपल ने खेत में कीटनाशक पीकर दी जान