जगदलपुर। शहर के धरमपुरा रोड पर बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। यह घटना धरमपुरा स्थित विशाल मेगामार्ट के पास की बताई जा रही है। युवक की पहचान दीपक विश्वकर्मा के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए लगातार प्रयास शुरू किए। बताया जा रहा है कि युवक पारिवारिक तनाव से गुजर रहा था, जिसके चलते उसने यह खतरनाक कदम उठाया। युवक मूल रूप से भोपाल का निवासी बताया गया है। घटना की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस और प्रशासन की टीम स्थिति को संभालने में जुटी रही और युवक से लगातार बातचीत कर उसे शांत करने की कोशिश करती रही। फिलहाल प्रशासन की पहली प्राथमिकता युवक को सुरक्षित नीचे उतारना है। पुलिस की समझाइश और प्रयास लगातार जारी हैं। Post Views: 101 Please Share With Your Friends Also Post navigation सेंट्रल जेल से कैदी फरार, चादर-कंबल की रस्सी बनाकर फांदी दीवार, पुलिस जांच में जुटी नशे के खिलाफ पुलिस का एक्शन: यहां पकड़ाया ₹26.97 लाख का गांजा, 6 आरोपी गिरफ्तार…