सरगुजा। जिले के अंबिकापुर शहर के महामाया मंदिर द्वार के पास एक अधेड़ महिला की सिर कुचलकर हत्या कर दी गयी है। जांच में पुलिस को महिला के प्राइवेट पार्ट में बोतल मिला है,जिससे आशंका जताई जा रही है कि रेप के बाद किसी ने उसे मार डाला। प्राथमिक जानकारी के अनुसार महिला के सिर और गर्दन पर घातक वार किए हैं। साथ ही पहचान छिपाने के उद्देश्य से चेहरे को पत्थर से बुरी तरह कुचल दिया गया है। घटना को देखकर मामला आपसी रंजिश या सुनियोजित हत्या का प्रतीत हो रहा है घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को पंचनामा कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया। भीड़भाड़ वाले मुख्य मार्ग पर इस तरह की नृशंस वारदात से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। नागरिकों ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस गश्त पर सवाल उठाए हैं। Post Views: 166 Please Share With Your Friends Also Post navigation चार जिलों के एसपी ट्रेनिंग पर रवाना, रायपुर ग्रामीण सहित इन जिलों में प्रभारी एसपी छत्तीसगढ़ में ‘नंबर बढ़ाने’ के नाम पर साइबर ठगी का खतरा, माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी किया अलर्ट