रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर अस्थायी बदलाव किए गए हैं। राज्य के चार जिलों—रायपुर ग्रामीण, कोंडागांव, गरियाबंद और जांजगीर-चांपा—के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ट्रेनिंग पर चले गये हैं। ट्रेनिंग के दौरान इन जिलों की जिम्मेदारी अन्य अधिकारियों को सौंपी गई है। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा, पंकज चंद्रा, वेदव्रत सिरमौर और विजय पांडेय को ट्रेनिंग के लिए नामित किया गया है। ये सभी अधिकारी 6 अप्रैल से 15 मई तक हैदराबाद स्थित नेशनल पुलिस अकादमी (NPA) में विशेष प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। इस ट्रेनिंग कार्यक्रम के दौरान संबंधित जिलों में कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए नए अधिकारियों को प्रभार दिया गया है। आदेश के मुताबिक, मनीषा ठाकुर रावटे को रायपुर ग्रामीण जिले के एसपी का चार्ज दिया गया है। वहीं विमल कुमार बैस को जांजगीर-चांपा जिले का प्रभार सौंपा गया है। इसी तरह त्रिलोक बंसल को कोंडागांव का प्रभारी एसपी बनाया गया है, जबकि नीरज चंद्राकर को गरियाबंद जिले की जिम्मेदारी दी गई है। इन अधिकारियों को ट्रेनिंग अवधि के दौरान संबंधित जिलों में कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और प्रशासनिक कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह पूरा आदेश छत्तीसगढ़ पुलिस के महानिदेशक (डीजीपी) द्वारा जारी किया गया है। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने प्रभार क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करें। बताया जा रहा है कि नेशनल पुलिस अकादमी में आयोजित यह ट्रेनिंग कार्यक्रम वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के कौशल विकास, आधुनिक पुलिसिंग तकनीकों और नेतृत्व क्षमता को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित किया जाता है। इस दौरान अधिकारियों को साइबर क्राइम, आंतरिक सुरक्षा, आपदा प्रबंधन और नई तकनीकों के उपयोग से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा। Post Views: 119 Please Share With Your Friends Also Post navigation 10 अप्रैल को लक्ष्मी वर्मा और फूलो देवी नेताम ले सकती हैं राज्यसभा सदस्य की शपथ, उच्च सदन में बदल जाएगा सत्ता संतुलन दरिंदगी की सारी हदें पार! सिर कुचलकर हत्या और प्राइवेट पार्ट में बोतल…