दुर्ग। भिलाई के कुम्हारी में खारून नदी पर बने पुल से आज यानी मंगलवार, 31 मार्च की रात 10:30 बजे से ट्रैफिक बंद कर दिया जाएगा। जानकारी के अनुसार आगामी 1 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक बड़े पैमाने पर पुल में मरम्मत कार्य किया जाना है। इस दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने संयुक्त रूप से एक विस्तृत डायवर्सन प्लान जारी किया है। रायपुर से दुर्ग और दुर्ग से रायपुर आने-जाने वाली सभी गाड़ियों को दूसरे रास्तों से होकर गुजरना पड़ेगा। इस बड़े डायवर्सन से पहले सोमवार शाम को पुलिस और प्रशासन ने एक ट्रायल किया और ट्रैफिक को दूसरे रास्तों से गुजारा। नया रूट होने के कारण लोग कन्फ्यूज हो गए और भटक गए। नतीजतन, रायपुर से दुर्ग की ओर आने वाले लोगों को भारी जाम का सामना करना पड़ा। गाड़ियां रेंगती हुई नजर आईं और लोगों को घर पहुंचने में काफी अधिक समय लग गया। Post Views: 118 Please Share With Your Friends Also Post navigation अब 30 अप्रैल तक जमा कर सकेंगे संपत्ति कर, बाद में लगेगा सरचार्ज छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग ने जारी की शराब की नई रेट लिस्ट, किस ब्रांड की बढ़ी कीमत, किसकी हुई कम, जानें यहां