ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश पुलिस ने दो लॉज से सात महिलाओं को बचाया है और कथित अनैतिक देह व्यापार गतिविधियों के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। नाहरलागुन के पुलिस अधीक्षक (एसपी) न्येलम नेगा ने बताया कि एसडीपीओ ऋषि लोंगडो के नेतृत्व में बांदरदेवा पुलिस थाने की टीम ने शुक्रवार को दो लॉज से महिलाओं को बचाया। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में फिरदौस अहमद (35) और मोइना दास (34) शामिल हैं। उन्होंने बताया कि दोनों असम के निवासी हैं। उन्होंने कहा कि मुख्य रूप से असम की रहने वाली और गरीब पृष्ठभूमि से आने वाली महिलाओं का यौन शोषण किया जा रहा था। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान लॉज के अधिकारियों ने तस्करी की गतिविधियों के लिए कमरों का इस्तेमाल करने की बात स्वीकार की। आरोपियों को अनैतिक देह व्यापार (निषेध) अधिनियम, 1956 और अन्य लागू कानूनों की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है। Post Views: 16 Please Share With Your Friends Also Post navigation मां बनी बाधा तो बेटी बनी कातिल: प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश…