बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के कोटा स्थित कुरदर वैली रिसॉर्ट में हिरण का मांस पकाने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने रिसॉर्ट में दबिश दी और किचन से पका हुआ मांस जब्त किया। कार्रवाई के दौरान वन विभाग ने रिसॉर्ट के मैनेजर समेत 4 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में रजनीश सिंह, रमेश यादव, संजय वर्मा और रामकुमार टोप्पो शामिल हैं। वहीं इस पूरे मामले में मांस सप्लाई करने वाला आरोपी जनक बैगा फरार है, जिसकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। वन विभाग जब्त मांस को जांच के लिए लैब भेजने की तैयारी में है। जांच में हिरण के मांस की पुष्टि होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। Post Views: 204 Please Share With Your Friends Also Post navigation बिलासपुर: जिला कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, डॉग स्क्वॉड-बम निरोधक दस्ते ने ली तलाशी CG ब्रेकिंग- पेट्रोल-डीजल बिक्री को लेकर नया नियम, जारी हुआ नया नियम, पढ़िये आदेश अब इन्हें नहीं मिलेगा…