बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश ठाकुर का असम में चुनाव प्रचार के दौरान निधन हो गया। इस खबर के सामने आते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच शोक की लहर दौड़ गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रूपेश ठाकुर को अचानक सीने में दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। रूपेश ठाकुर इन दिनों असम में कांग्रेस के चुनाव प्रचार अभियान में जुटे हुए थे। वे लगातार जनसंपर्क और पार्टी गतिविधियों में व्यस्त थे। इसी दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। गहन चिकित्सा के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि लगातार दबाव और व्यस्तता के बीच नेताओं और कार्यकर्ताओं के स्वास्थ्य पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!