कोरबा। जिले के बांकी मोंगरा क्षेत्र में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में शादी के बाद दुल्हन को लेकर लौट रहा चारपहिया वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गयी। आनन फानन में घायलों को बाहर निकाला गया। वहीं इस हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक ये हादसा बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि यह हादसा ग्राम कसरेंगा से कोरबा के दादर खुर्द गांव जाते समय घटित हुआ। टेम्पो टेेरेक्स वाहन में दुल्हा पक्ष के लोग विवाद उपरांत दुल्हन को लेकर अपने घर रवाना हुए थे। वाहन में दुल्हन के अलावा परिवार के ग्यारह लोग सवार थे। इनमें अधिकांश महिलाएं और बच्चे शामिल थे। वाहन गंतव्य तक पहुंचता, उससे पहले ही तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। इस हादसे में वाहन में सवार आधा दर्जन से अधिक लोगों को चोटे आई है। वहीं एक मासूम बच्ची की मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बांकी मोंगरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दूसरी तरफ सड़क दुर्घटना के बाद वाहन का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने इस दुर्घटना पर आरोपी वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। Post Views: 116 Please Share With Your Friends Also Post navigation लड़की की दिलकश आवाज, जाल में फंसे लोग, पढ़िये आप भी ये खबर, कहीं फंस ना जायें… रायपुर में आधा दबा शव मिला, हाथ-पैर बाहर दिखे… टैटू से हुई पहचान