कोरबा। कोरबा जिले में एक तरफा प्रेम में नाबालिग लड़की के घर में घुसकर चाकू की नोंक पर धमकाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि जांजगीर-चांपा जिले में रहने वाला युवक अपने परिचित लड़की के घर चाकू लेकर घुस गया और डराते-धमकाते हुए कहा कि वह उसी की है और अगर उसकी शादी किसी और से हुई, तो उसे और होने वाले पति को जान से मार देगा। आरोपी की इस हरकत की जानकारी के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक ये पूरा घटनाक्रम मानिकपुर पुलिस चैकी क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि बताया जा रहा है कि आरोपी और पीड़ित लड़की का परिवार दोनों जांजगीर-चांपा जिले के एक ही गांव के निवासी हैं। इसी वजह से आरोपित का उनके घर आना-जाना था। इस दौरान वह नाबालिग लड़की से एकतरफा प्रेम करने लगा। पुलिस के मुताबिक इससे पहले भी आरोपी ने लड़की को प्रपोज कर अपने प्रेम का इजहार किया था।

लड़की के इनकार करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की थी। जिसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई गई थी। लेकिन पारिवारिक हस्तक्षेप के चलते आपसी राजीनामा हो गया था। इस घटना के बाद एक बार फिर आरोपी धारदार चाकू लेकर दोबारा लड़की के घर में घुस गया। इस दौरान उसने न केवल लड़की और उसकी मां को धमकाया, बल्कि आपत्तिजनक हरकतें भी कीं। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी का अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!