छत्तीसगढ़ में जमीन और मकानों की रजिस्ट्री हुई 10 गुना महंगी रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की नई अचल संपत्ति गाइडलाइन और रजिस्ट्री दरों में अचानक भारी वृद्धि के बाद रियल एस्टेट सेक्टर में हड़कंप मच गया है। नई गाइडलाइन के लागू होने के बाद जमीन और मकानों की रजिस्ट्री अब पहले की तुलना में 10 गुना तक महंगी हो गई है। इसका सबसे बड़ा असर मध्यम वर्ग और किसानों पर पड़ा है। भिलाई तीन चौक पर आम नागरिकों और रियल एस्टेट कारोबारियों ने प्रदर्शन कर नई दरों का विरोध किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अब एक एकड़ जमीन की रजिस्ट्री पर किसान को 16 लाख रुपये तक चुकाने पड़ेंगे। रियल एस्टेट कारोबारी संजय अग्रवाल ने कहा, “यदि सरकार धीरे-धीरे दरें बढ़ाती तो असर इतना भारी नहीं पड़ता, लेकिन एक बार में की गई वृद्धि लोगों की आर्थिक क्षमता पर सीधे प्रहार की तरह है।” प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मांग की कि गाइडलाइन दरों में की गई इस भारी वृद्धि पर तुरंत पुनर्विचार किया जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके और संपत्ति बाजार फिर से सामान्य स्थिति में आ सके। नई दरों का तालिका : क्षेत्रफलपहले रजिस्ट्रीअब रजिस्ट्री100 वर्गफीट52,5005,25,0001200 वर्गफीट63,0006,30,0001500 वर्गफीट78,5007,85,0002000 वर्गफीट1,05,00010,50,0002500 वर्गफीट1,21,00012,10,000 विशेषज्ञों का कहना है कि बिजली, रजिस्ट्री और प्रॉपर्टी टैक्स में हो रही लगातार बढ़ोतरी आम नागरिकों और मध्यम वर्ग पर भारी बोझ डाल रही है। Post Views: 140 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG: अवैध धान पर संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख 69 हजार रुपये का 349 क्विंटल धान जब्त, गोदाम सील CG: युवक संग हैवानियत, सवा दो मिनट में 18 बार चाकू से गोदा, जमीन में घसीटा फिर रेता गला