रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून समाप्ति की ओर बढ़ रहा है। वहीं प्रदेश में अब ठंड ने दस्तक दे दी है और तापमान में गिरावट होना भी शुरू हो गया है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून का दौर अब समाप्ति की ओर बढ़ रहा है। प्रदेश से अगले 24 घंटो के भीतर मानसून की विदाई हो सकती है। वहीं प्रदेश में बारिश का सिलसिला भी थमने वाला है। प्रदेश के अधिकांश इलाकों में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना भी जताई है। इन जिलों के लिए अलर्ट जारी मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, सक्ती, बलौदाबाजार, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर-चांपा समेत 10जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं मौसम विभाग की तरफ से बताया गया था कि, इस बार मानसून छत्तीसगढ़ में सामान्य से अधिक सक्रिय था, जिसके कारण राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई है। मौसम विभाग ने आज राजधानी रायपुर में बादल छाए रहने की संभावना जताई है। विदाई की ओर मानसून वहीं, मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरते और बिना किसी आवश्यक कार्य के खुली जगहों में ना जाने की अपील की है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार यदि अगले 5 से 7 दिनों तक हवा का रुख उत्तर-पश्चिमी नहीं होता है तो इस बार मानसून की विदाई कुछ दिनों में हो जाएगी। Post Views: 101 Please Share With Your Friends Also Post navigation धनतेरस में सोना खरीदने की सोच रहे हैं? पहले जान लीजिए सोने और चाँदी का भाव! शहर दर शहर बदल रहे हैं रेट CG BIG NEWS : इतिहास में पहली बार छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का सबसे बड़ा सरेंडर! 170 से ज्यादा नक्सली हथियारों के साथ करेंगे आत्मसमर्पण…