खैरागढ़।जिले से हादसे की खबर सामने आ रही है, यहां जालबांधा थाना क्षेत्र के राहुद गांव में बिजली लाइन सुधारने के दौरान करंट लगने से युवक की मौत हो गई है। सुचना पर पहुंची पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार गांव में किसी के घर की बिजली खराब थी, जिसे सुधारने के लिए युवक खंभे पर चढ़ा था, जहां अचानक करंट लगने से युवक जमीन पर गिर गया ,जिसे तत्काल इलाज के लिए 108 की मदद से सिविल अस्पताल खैरागढ़ लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। मृतक विद्युत विभाग में ठेकेदारी में काम करता था। Post Views: 316 Please Share With Your Friends Also Post navigation पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के करीबी नेता के ठिकानों पर IT की दबिश व्यापम द्वारा आयोजित परीक्षाओं के लिए प्रोफाइल पंजीकरण और अपडेट करना अनिवार्य, ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन