अंबिकापुर ।ईडी के बाद अब आईटी विभाग की दबिश की खबर है. पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के करीबी माने जाने वाले कांग्रेस नेता के ठिकानों पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम ने छापा मारा है. पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के करीबी माने जाने वाले प्रदेश कांग्रेस महामंत्री दुतेंद्र मिश्रा कल्याण ट्रेडर्स के संचालक हैं. इनकम टैक्स के अधिकारियों ने दुकान और मकान पर छापा मारा है. बताया जा रहा है कि इनकम टैक्स में गड़बड़ी की शिकायत पर विभागीय टीम ने कार्रवाई की है. फिलहाल, इनकम टैक्स विभाग की टीम दस्तावेजों की जांच कर रही है. Post Views: 308 Please Share With Your Friends Also Post navigation मासूम के साथ शराब के नशे में रेप, दरिंदा गिरफ्तार हादसा: बिजली लाइन सुधारने के दौरान करंट लगने से विद्युत विभाग के ठेकेदार की मौत….