पुलिस ने शनिवार को बताया कि नवी मुंबई में 15 वर्षीय लड़की के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने के आरोप में एक स्कूल वैन चालक को गिरफ्तार किया गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने गुरुवार को भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है। 3 मार्च का बताया जा रहा है मामला मामला 3 मार्च को पनवेल का बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, लड़की कॉलेज जा रही थी, तभी उसके पड़ोस में रहने वाले आरोपी ने उसे बहला-फुसलाकर अपनी स्कूल वैन में बिठा लिया। आरोपी लड़की को चिंचवली शिवरा में एक सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ रेप किया। आरोपी के चंगुल से छूटने के बाद पीड़िता ने पूरी आपबीती अपने परिजनों को दी। इसके बाद पीड़िता के माता-पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। अधिकारी ने बताया कि फिलहाल आरोपी को 18 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। Post Views: 257 Please Share With Your Friends Also Post navigation रैकेट का भंडाफोड़:फिल्म इंडस्ट्री के चार मॉडल्स भी शामिल….पूछताछ में कई बड़े राज का खुलासा मानसिक विक्षिप्त युवती से गैंगरेप …घटना के बाद से स्थानीय लोगों में आक्रोश