बीच पर प्रेमी के साथ बैठी लड़की से 10 लोगों ने किया रेप! ओडिशा के भुवनेश्वर से सामने आई खौफनाक वारदात BIG NEWS: भुवनेश्वर से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। गंजम जिले के गोपालपुर बीच पर रविवार रात 20 साल की एक युवती के साथ 10 लोगों ने गैंगरेप किया। युवती अपने प्रेमी के साथ सुनसान बीच पर बैठी थी, तभी 10 आरोपियों ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने युवक को बांध दिया और युवती को घसीटकर पास के खाली मकान में ले जाकर बारी-बारी से दरिंदगी की। पीड़िता ने सोमवार को गोपालपुर थाने में FIR दर्ज कराई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया कि आरोपी स्थानीय नहीं थे और त्योहार के दौरान बीच पर आए थे। पुलिस ने मेडिकल जांच के साथ पूछताछ शुरू कर दी है। Post Views: 362 Please Share With Your Friends Also Post navigation जिम ट्रेनर ने शादी का झांसा देकर युवती से बनाया संबंध, फिर दूसरे से कर ली सगाई… दहेज की बलि चढ़ी एक और बेटी, कपड़ा व्यापारी ने किया पत्नी का मर्डर, पुलिस से बचने रची ये खतरनाक कहानी, ऐसे हुआ खुलासा