रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश, मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। अगले कुछ घंटों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, कुछ जिलों में 40-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं और आंधी के साथ बारिश की संभावना है, जबकि अन्य क्षेत्रों में 30-40 किमी/घंटा की गति से हवाएं चल सकती हैं।

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

बीजापुर, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम इन जिलों में मध्यम बारिश, मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, और अचानक तेज हवाएं – 40-60 किमी/घंटा से चलने की सम्भावना है।

इन जिलों में येलो अलर्ट

सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर। हल्की से मध्यम बारिश और हवाएं – 30-40 किमी/घंटा, मेघगर्जन, आकाशीय बिजली गिरने की सम्भावना है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!