मेरठ : मेरठ में मर्चेंट नेवी अफसर सौरभ हत्याकांड जैसी वारदात फिर हुई है। यहां पत्नी ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर सोते वक्त पति का गला घोंटा, फिर शव के नीचे सांप को दबा दिया। सांप ने युवक को 10 बार डसा। वारदात के बाद बॉयफ्रेंड को वहां से भगा दिया और खुद दूसरे कमरे में सोने चली गई। सुबह जब घरवाले उठे तो देखा कि युवक की मौत हो चुकी थी। उसके हाथ के नीचे एक जिंदा सांप दबा हुआ था। शरीर पर सांप के डसने के निशान देखकर परिजन को लगा कि युवक की मौत सांप के डसने से हुई है। बुधवार देर शाम पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आई, जिसमें पता चला कि युवक की मौत दम घुटने से हुई है। इसके बाद शक के आधार पर पुलिस ने पहले पत्नी को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने बॉयफ्रेंड का नाम बताया। फिर पुलिस ने दोनों से सख्ती से पूछताछ की तो जुर्म कबूल कर लिया। मामला बहसूमा थाना क्षेत्र के अकबरपुर सादात गांव का है। Post Views: 267 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG – दोस्तों ने ही लगा दिया कारोबारी को 33 करोड़ का चूना, दुखी होकर कारोबारी ने दी जान, अब चार गिरफ्तार प्रेमी के लिए 3 बच्चों को माँ ने खिला दी ‘ज़हरीली दही’, बॉयफ्रेंड के साथ शुरू करना चाहती थी नई ज़िन्दगी जाने फिर क्या हुआ….