कोरबा।कोरबा में एक दर्दनाक सड़क हादसे में आरक्षक भूपेंद्र कंवर की मौत हो गई। यह हादसा तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुआ।

मृतक आरक्षक दीपका थाना में पदस्थ था और कटघोरा का रहने वाला था। घटना के अनुसार, आरक्षक भूपेंद्र कंवर घर से नाइट शिफ्ट में ड्यूटी करने के लिए बाइक से जा रहे थे, तभी बाकी मोगरा थाना अंतर्गत जावली मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए।

घटना की सूचना मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल आरक्षक को डायल 112 की मदद से कटघोरा हॉस्पिटल लाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस घटना से पुलिस विभाग में शोक की लहरें दौड़ गई हैं। पुलिस अधिकारियों ने मृतक आरक्षक के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!