रायपुर। राजधानी के तेलीबांधा इलाके में शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने सभी को दहला दिया। मॉर्निंग वॉक पर निकले चार लोगों को एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने कुचल दिया। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए तत्काल अस्पताल भेजा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार में एक युवक और एक युवती सवार थे। हादसे के बाद वे रुके बिना घटनास्थल से फरार हो गए। उनकी कार ने राहगीरों के अलावा सब्जियों के ठेले, डिवाइडर और सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों को भी टक्कर मारी। घटना की सूचना मिलते ही तेलीबांधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। मृतक महिला की पहचान की प्रक्रिया जारी है। पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। इस हादसे के बाद इलाके में भारी आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने लापरवाह ड्राइवरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। Post Views: 367 Please Share With Your Friends Also Post navigation छत्तीसगढ़ी समाज ने युवा संगोष्ठी CG YUVA2. O : का किया आयोजन ऑपरेशन सिंदूर को लेकर रायपुर की युवती का विवादित पोस्ट: लिखा-वाहवाही के लिए मासूमों को मारा, हीरो नहीं मानती…..