जबलपुर। जबलपुर के ट्रिपलआईटीडीएम के गर्ल्स हॉस्टल में एक छात्रा द्वारा दूसरी लड़कियों के न्यूड वीडियो बनाकर अपने दोस्त को भेजने सनसनीखेज मामला सामने आया है। वो दो साल से ऐसा कर रही थी। बाथमरूम में नहा रही एक सीनियर छात्रा ने उसे अपना वीडियो बनाते हुए पकड़ लिया, जिसके बाद इसका खुलासा हुआ। जिस पुरुष दोस्त को वह वीडियो भेजती थी वो दिल्ली में रहता था। ट्रिपलआईटीडीएम जबलपुर में छात्रा का अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। छात्रा बीटेक चतुर्थ वर्ष की बताई जा रही है, जिसका अश्लील वीडियो बनाया जा रहा था। छात्रा बाथरूम में नहाते वक्त यह वीडियो बनाया जा रहा था। वीडियो जूनियर छात्रा द्वारा बनाने की बात सामने आई है। पूरी घटना संस्थान के सरस्वती छात्रावास की बताई जा रही है। इस मामले में ट्रिपलआईटीडीएम के छात्र थाने में शिकायत करने पहुंचे है। पूरे मामले में डायरेक्टर डॉ. बीके सिंह ने कहा कि उन्हें गत दिवस इस मामले की जानकारी मिली थी। छात्रा वाशरूम में एक अन्य छात्रा का वीडियो बना रही थी। उसके फोन और लैपटाप जब्त कर लिया गया है, आरोपित छात्रा को गेस्ट हाउस में सुरक्षित पूछताछ के लिए रखा गया है। छात्रा स्वजनों को भी जानकारी दी गई है। छात्रा के अश्लील वीडियो बनाने वाले रैकेट से जुड़े होने की आंशका है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। अब उस दोस्त भी जानकारी निकाली जा रही है, जिसे यह छात्रा लड़कियों के वीडियो भेजा करती थी। Post Views: 361 Please Share With Your Friends Also Post navigation बेटी को पिता ने बनाया हैवानियत का शिकार, बेटी के साथ तीन साल तक किया दुष्कर्म, कोर्ट ने सुनाई 20 साल की सजा युवती से धोखा! शादी का झांसा देकर फिर धर्म परिवर्तन का दबाव, विरोध किया तो भाइयों से कराया गैंगरेप…