गरियाबंद। जिले के अमलीपदर थाना क्षेत्र के सरना बहाल गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां आवारा सांड के हमले में 35 वर्षीय महिला पिलाबुडू बाई की मौके पर ही मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब आपस में लड़ रहे सांडों ने एक बच्चे को निशाना बनाने की कोशिश की। बच्चे को बचाने के लिए आगे आई पिलाबुडू बाई पर सांड ने हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार, सांड ने महिला के पेट के ऊपरी हिस्से और सीने पर जोरदार वार किया, जिससे उनकी तत्काल मृत्यु हो गई। यह पूरी घटना पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। अमलीपदर पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। Post Views: 229 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG Accident : मजदूरों की पिकअप पेड़ से टकराई, 1 की मौके पर मौत, 3 घायल CG – IOB लोन घोटाले में बड़ा खुलासा : 1.65 करोड़ की फर्जी ज्वेल लोन स्कीम, चार बैंक कर्मचारी आरोपित, EOW ने दाखिल किया 2000 पेज का चालान