पिथौरा : हनुमान जी का मंदिर और ठीक सामने पीपल का वृक्ष आप को बता दें लाल किताब में ऐसे देव स्थल को स्वयं सिद्ध माना गया है। अब यहां शनि देव की भी स्थापना हो चुकी है। 12 अप्रैल हनुमान जन्मोत्सव पर शनिवार का अद्भुत संयोग भी बन रहा है। सन 2025 का योग 9 होता है 9 अंक मंगल का है और शनि का राशि परिवर्तन मीन राशि में वर्ष के आरंभ में हो चुका है जिसके साथ कुंभ, मीन, मेष राशि वालों की साढ़ेसाती चल रही है व सिंह और धनु राशि वालों की ढैया आरंभ हो चुकी है। हनुमान जी का पूजन साढ़ेसाती और ढैया के कष्ट निवारण का सर्वश्रेष्ठ उपाय है। वर्ष भर के शुभ फल (धनागमन एवं उन्नति) के लिए और मंगल और शनि को अनुकूलता प्राप्त करने हेतु कलयुग के सिद्ध देव हनुमान जी महाराज के जन्मोत्सव के पूजन एवं यज्ञ कर्म में आप सभी को अवश्य सम्मिलित होना चाहिए। अत: आप सभी आमंत्रित हैं आइए एवं दर्शन/पूजन को प्रत्यक्ष फलीभूत होते देखिए। 🚩🚩स्थान – कृषि उपज मण्डी सिन्हा हार्डवेयर के सामने समय – सायं ५ बजेजय श्री राम।।🚩🚩पं. गिरीश पाण्डेय मंदिर चौक पिथौरा Post Views: 279 Please Share With Your Friends Also Post navigation Ayodhya Shri Ram Surya Tilak : क्यों सिर्फ श्रीराम का सूर्य तिलक है संभव और क्या है इसके पीछे की पूरी तकनीक?.. देखें और समझें तस्वीरों से Vastu Tips : घर की शुद्धता और समृद्धि का प्रतीक है गोबर, जानिए क्यों लीपते थे पहले लोग अपने आंगन …. क्या है इसके फायदे