रायपुर। छत्तीसगढ़ के 2014 बैच के IFS अधिकारी पंकज सिंह राजपूत और उनकी पत्नी अदिति सिंह के बीच चल रहा पारिवारिक विवाद अब सार्वजनिक हो गया है। अदिति ने वीडियो जारी कर पति समेत सास, ससुर और ननद पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। अदिति ने पति पर अपमानजनक और अमर्यादित भाषा के इस्तेमाल का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उनके नाबालिग बेटे के साथ भी ऐसा व्यवहार किया जाता है। अदिति ने सामाजिक और आर्थिक प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए कहा कि 2020 में कोर्ट से नोटिस मिलने के बाद बेटे के लिए हर महीने 8 हजार रुपए दिए जाने लगे। उन्होंने कहा, एक अदालत ने हाल ही में पंकज राजपूत की ओर से उनकी मां निर्मला देवी के खिलाफ दायर मामला खारिज किया है। पंकज राजपूत ने मीडिया से चर्चा के दौरान आरोपों को गलत और पारिवारिक बताया है। उन्होंने कहा कि विवाद पांच साल से कोर्ट में है। ऐसी स्थिति में इसे सार्वजनिक मंच पर लाना उचित नहीं है। मैं बच्चे के अभिभावक के तौर पर जिम्मेदारी निभा रहा हूं। स्टाफ से व्यवहार को लेकर भी शिकायतें पंकज राजपूत के स्टाफ के साथ व्यवहार को लेकर भी शिकायतें सामने आ चुकी हैं। महासमुंद पोस्टिंग के दौरान पूरे स्टाफ की ओर से उन्हें हटाने के लिए आला अफसरों को पत्र लिखे जाने की बात भी सामने आई है। Post Views: 8 Please Share With Your Friends Also Post navigation बेलतरा में जमीन विवाद से सियासत गरम, विधायक ने भेजा मानहानि नोटिस मुंगेली में 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा से गैंगरेप, नशीला इंजेक्शन देकर वारदात को दिया अंजाम; दो आरोपी नामजद