नई दिल्ली। देश में अब ठंड का असर कम हो गया है। जिसके बाद अब तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। दिन में तेज धूप और रात में हल्की ठंड से लोगों को राहत मिली है। वहीं कुछ हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। कैसा रहेगा हिमाचल प्रदेश का मौसम? बात करें हिमाचल प्रदेश की तो यहां कड़ाके की ठंड रही है, तो वहीं दूसरी ओर यहां मौसम का मिजाज बदला हुआ है। ऐसे में मौसम विभाग ने यहां कई जगहों पर आज से 14 फरवरी तक भारी बारिश की संभावना जताई है। साथ ही कई जगहों पर बर्फबारी का अलर्ट भी जारी किया है। केरल में कैसा रहेगा मौसम का मिज़ाज? आपको बता दें कि मानसून की शुरुआत केरल से ही होती है। मानसून के पूरे सीजन में यहां जमकर बारिश हुई है, लेकिन अभी यहां बारिश का दौर थमा नहीं है। ऐसे में मौसम विभाग ने यहां भी 12, 13 और 14 फरवरी को बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान कई जगहों पर तेज़ हवा और आंधी चलने की भी संभावना है। इन राज्यों में होगी भारी बारिश देश में अब मौसम नया खेल दिखाएगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि पंजाब, हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में कुछ जगह 12, 13 और 14 फरवरी को भारी बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार 12, 13 और 14 फरवरी को तमिलनाडु, कर्नाटक में कुछ जगह, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख, लक्षद्वीप, अंडमान-निकोबार, पुडुचेरी, रायलसीमा, कराईकल और माहे में जमकर बादल बरसेंगे। Post Views: 151 Please Share With Your Friends Also Post navigation अब हर सरकारी समारोह में गूंजेगा 6 छंदों का वंदे मातरम्, सरकार ने जारी किया आदेश आज देशभर में ट्रेड यूनियनों की हड़ताल, जानें आज क्या खुला और क्या रहेगा बंद