CG NEWS: NH30 पर स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, मिनटों में जलकर खाक हुई गाड़ी, देखें वीडियो… कोण्डागांव। नेशनल हाईवे 30 पर मसोरा टोल प्लाज़ा के पास शुक्रवार देर रात एक स्कॉर्पियो में अचानक आग लग गई। जानकारी के मुताबिक, यह गाड़ी कुछ घंटे पहले ही खड़े ट्रक से टकराकर क्षतिग्रस्त हुई थी। हादसे के लगभग दो घंटे बाद गाड़ी में भीषण आग भड़क उठी, जिससे पूरी स्कॉर्पियो कुछ ही मिनटों में जलकर खाक हो गई। हादसे में घायल लोगों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। पुलिस अब CCTV फुटेज के जरिए जांच में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आग कैसे भड़क गई। Post Views: 183 Please Share With Your Friends Also Post navigation नाबालिग युवती से दुष्कर्म: इंस्टाग्राम में दोस्ती कर फंसाया, फिर जबरन जंगल ले जाकर दो युवकों ने दिया दुष्कर्म को अंजाम… पेड़ से लटकी में मिली गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड की लाश, प्रेम प्रसंग की जताई आशंका