पेड़ से लटकी में मिली गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड की लाश, प्रेम प्रसंग की जताई आशंका कोंडागाव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में नाबालिग युवती और युवक की पेड़ से लटकती लाश मिली है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीँ परिजनों का रो – रोकर बुरा हाल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पीएम के लिए भेजकर जांच में जुट गई है। ये पूरा मामला बांसकोट चौकी अंतर्गत ग्राम धामनपुरी का है। खेत में मिली दोनों की लाश मिली जानकारी के अनुसार, दोनों का शव गांव से 2 किलोमीटर दूर खेत में मिला है। युवती ने कपड़े से और युवक ने रस्सी से फांसी लगाई है। मामले में प्रेम- प्रसंग की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। Post Views: 224 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG NEWS: NH30 पर स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, मिनटों में जलकर खाक हुई गाड़ी, देखें वीडियो… CG NEWS: करंट की चपेट में आने से 3 कबड्डी खिलाड़ियों की मौत, 2 की हालत गंभीर…