Viral Video Teacher Serving Alcohol to Kids : जिले में शिक्षा जगत को शर्मसार करने वाली घटना ने सबको स्तब्ध कर दिया। बड़वारा ब्लॉक के खिरहनी गांव के प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक लाल नवीन प्रताप सिंह का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वे स्कूली बच्चों को देसी शराब पिलाते नजर आ रहे हैं। 33 सेकंड के इस वीडियो में शिक्षक बच्चों को कप में शराब परोसते दिख रहे हैं, जबकि कोई इसे रिकॉर्ड कर रहा है। इस घटना ने शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद हुई कार्यवाही वीडियो वायरल होने के बाद कटनी कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने शिक्षक को तत्काल निलंबित कर दिया। निलंबन आदेश में इसे घोर कदाचार और बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए हानिकारक बताया गया। कटनी युवा कांग्रेस अध्यक्ष दिव्यांशु मिश्रा ने राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग (NCPCR) में शिकायत दर्ज कर शिक्षक के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि निलंबन पर्याप्त नहीं, आपराधिक मुकदमा दर्ज होना चाहिए। Post Views: 268 Please Share With Your Friends Also Post navigation Rapist Dulha Arrested : ढोल – नगाड़े, घोड़ी… सब थे तैयार, लेकिन नहीं निकली बारात! शहनाई से पहले पहुंच गई पुलिस, दूल्हे की काली सच्चाई जान दुल्हन के उड़ गए होश