सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने आत्महत्या कर लिया है। युवक ने आत्महत्या के लिए जो तरीका अपनाया है वो हैरान कर देने वाला है। उसने पहले पत्थरों से भरे बोरे को रस्सी से अपने पैरों में बांध लिया और फिर कुएं में कूद गया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। पुलिस कर रही है मामले की जांचमिली जानकारी के अनुसार, कल्याणपुर गांव के एक कुएं में युवक का शव बरामद हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। पहले भी सामने आए थे प्रयासबताया जा रहा है कि मृतक पूर्व में भी मानसिक तनाव के दौर से गुजर रहा था और पहले भी ऐसे कदम उठाने का प्रयास कर चुका था। पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है ताकि आत्महत्या के सही कारणों का खुलासा हो सके। Post Views: 5 Please Share With Your Friends Also Post navigation जेल में लाखों की ठगी का खुलासा! रकम दोगुनी करने का झांसा देकर युवक को ठगा, 5 आरोपी गिरफ्तार…