गुरुग्राम। आधुनिकता के इस दौर में इंसान हर वो कर्म करना चाहता है जिससे उसे सुख मिले, लेकिन कई बार सुख के चक्कर में मौत से सामना हो जाता है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश गुरुग्राम से सामने आया है, जहां सेक्स पॉवर की गोली का ओवर डोज लेने के चलते 19 साल लड़के की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस को मृतक के पास से कुछ दवाइयों और हेल्थ सप्लीमेंट्स के रैपर भी बरामद हुए हैं। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

सेक्स पॉवर की ओवरडोज गोली खाने से युवक मौत

मिली जानकारी के अनुसार नागपुर निवासी रोहित लाल नई दिल्ली स्थित क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया में कार्यरत था और गुरुग्राम में किराए के पीजी फ्लैट में रह रहा था। हाल ही में रोहित की शादी फिक्स हुई थी। शादी से पहले ही रोहित अपने मंगेतर को मिलने अपने फ्लैट में बुलाया था, लेकिन मुलाकात से पहले दुनिया से विदा हो गया।

मंगेतर के साथ रोमांस का बनाया था प्लान

बताया गया कि रोहित और उसकी मंगेतर ने मिलने का प्लान बनाया था। वहीं, रोहित के सहकर्मी की मानें तो दोनों रोजाना साथ में ऑफिस जाते थे, लेकिन गुरुवार को रोहित को लगातार फोन करने के बाद भी कॉल रिसीव नहीं कर रहा था। कुछ अनहोनी की आशंका होने पर सहकर्मी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर रोहित के कमरे में प्रवेश की तो वहां का नजारा ही अलग था। रोहित की हालत देखकर पुलिस के पैरों तले जमीन खिसक गई।

शादी वाले घर में पसरा सन्नाटा

दूसरी ओर मंगेतर भी रोहित के फोन का इंतजार करती रह गई, लेकिन जब होने वाले पति की मौत की खबर आई तो वो भी दंग रह गई। वहीं, खुशियों के माहौल में सन्नाटा पसरा हुआ है और होने वाली पत्नी के आंखों से आंसू थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि युवक ने अपनी मंगेतर को मिलने के लिए बुलाया था, लेकिन उससे पहले ही उसकी मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि उसने सेक्स बढ़ाने वाले ड्रग्स लिए, जिसके ओवरडोज से हार्ट अटैक के बाद मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही विसरा और बरामद दवाइयों को जांच के लिए एफएसएल भेजा गया है। हालांकि, मौत के सही कारणों का खुलासा विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!