घर में घुसकर युवक ने महिला के साथ किया ऐसा काम, हालत देखकर पुलिस भी रह गई दंग ग्वालियर- जिले से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला को घर में घुसकर गोली मार दी गई है। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। घटना के बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के गोवर्धन कॉलीनी की है। बताया जा रहा है कि मामला प्रेम प्रसंग का है। जहां युवक ने महिला को घर में घुसकर गोली मार दी। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक अवैध कट्टा लेकर महिला के घर में घुसा था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आरोपी ने आखिर वारदात को क्यों अंजाम दिया। Post Views: 246 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG: भाजपा नेता की दिनदहाड़े हत्या, वारदात ने फैलाई सनसनी CG: छुट्टी में भी रेप पीड़िता के लिए खुला छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट, 25 सप्ताह के गर्भ पर अबॉर्शन की दी अनुमति