अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर में स्थित महामाया पहाड़ पर शनिवार को एक युवती का कंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव का एक हिस्सा पेड़ से लटका हुआ मिला, जबकि धड़ जमीन पर पड़ा था। घटनास्थल से कपड़े, ब्रेसलेट और कुछ दवाइयां भी बरामद हुई हैं। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। जानकारी के अनुसार, महामाया पहाड़ पर गश्त के दौरान एक वनकर्मी की नजर पेड़ पर लटके मानव अवशेषों पर पड़ी। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से अहम साक्ष्य जुटाए। पुलिस के मुताबिक, शव काफी पुराना होने के कारण बुरी तरह सड़-गल चुका है। कपड़ों के आधार पर आशंका जताई जा रही है कि शव किसी युवती का है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और उसकी पहचान के लिए जिले में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों का मिलान किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मौत के कारणों और पूरे घटनाक्रम की हर पहलू से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मामला दुर्घटना, आत्महत्या या किसी अपराध से जुड़ा है। Post Views: 105 Please Share With Your Friends Also Post navigation सुरक्षा पर उठे सवाल! अंबिकापुर प्लेस ऑफ सेफ्टी सेंटर से 3 अपचारी बालक फरार दुष्कर्म के बाद नाबालिग बनी मां, दोषी को 20 साल की सजा; पीड़िता को ₹5 लाख मुआवजे की अनुशंसा…