हत्या के मामले में सजा काट रहा कैदी अस्पताल से फरार, बाथरूम का बहाना बनाकर पुलिस को दिया चकमा… अंबिकापुर। अंबिकापुर सेंट्रल जेल में हत्या के मामले में सजा काट रहा एक कैदी सोमवार दोपहर अस्पताल से फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस और जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, हत्या के मामले में सजा काट रहा कैदी मुकेश कान्त की तबीयत खराब होने पर उसे सेंट्रल जेल से मेडिकल कॉलेज अस्पताल के जेल वार्ड में भर्ती कराया गया था। सोमवार सुबह वह बाथरूम जाने के बहाने सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। मणिपुर थाने में मामला दर्ज कर फरार कैदी की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन चला रही है और सभी थानों को अलर्ट किया गया है। Post Views: 161 Please Share With Your Friends Also Post navigation दुर्गा पूजा में विसर्जन के दौरान मारपीट! कांग्रेस नेता और भाई पर हुआ जानलेवा हमला… लटोरी स्कूल में केबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया सायकल वितरण एवं मेधावी छात्राओं का सम्मान..