दिल्ली। दिल्ली से सटे गुरुग्राम के वजीरपुर इलाके में सनकी पति ने अपनी पत्नी और चार मासूम बच्चों की बेरहमी से हत्या कर दी और इसके बाद खुद भी मौत को गले लगाने के लिए अपने दोनों हाथों की नसें काट लीं। फिलहाल आरोपी नाजिम अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है। आरोपी नाजिम मुरादाबाद का रहने वाला था और गुरुग्राम में किराए के मकान में परिवार के साथ रहता था। वह यहां सैलून चलाकर अपने परिवार का खर्च चलाता था। इस घटना में 35 साल की नजमा और उनके चार बच्चों इकरा (14 साल), सिफा (12 साल), खतिना (10 साल) और आयन (8 साल) की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पांचों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती जांच में पारिवारिक कलह या मानसिक तनाव जैसी बातें सामने आ रही हैं, लेकिन असली वजह क्या थी, इसका अभी तक साफ खुलासा नहीं हो पाया है। Post Views: 176 Please Share With Your Friends Also Post navigation “एक-आध लगा दूंगी मैं….” महापौर का VIDEO हो रहा है वायरल, सड़क पर ही …. 10वीं-12वीं के टॉपर देखेंगे IPL का मैच, सभी JD-DEO को मिला ये निर्देश..