रायपुर। राजधानी रायपुर में चलती ट्रेन में मोबाइल चोरी के आरोपी को कथित तौर पर लात मारकर ट्रेन से नीचे गिराने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस मामले में कानून अपने हाथ में लेने वाले यात्री आर. सुरेश कुमार को जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, घटना 14 जुलाई की बताई जा रही है। यह घटना उरकुरा और मांढ़र रेलवे स्टेशन के बीच आजाद हिंद एक्सप्रेस में हुई। बताया जा रहा है कि ट्रेन में एक युवक पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाया गया था। इसी दौरान एक यात्री ने युवक को लात मार दी, जिससे वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मामला रेलवे पुलिस (जीआरपी) के संज्ञान में आया। जांच के दौरान वीडियो के आधार पर कार्रवाई करते हुए जीआरपी ने आरोपी यात्री आर. सुरेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार, ट्रेन से गिरने वाला युवक घायल हो गया था, लेकिन वह मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि युवक वास्तव में मोबाइल चोरी की घटना में शामिल था या नहीं। जीआरपी ने स्पष्ट किया है कि किसी भी आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने का अधिकार केवल कानून और पुलिस को है। किसी व्यक्ति को स्वयं सजा देना कानूनन अपराध है। पुलिस ने आरोपी यात्री आर. सुरेश कुमार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2) और 117(3) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। Post Views: 113 Please Share With Your Friends Also Post navigation 1000 करोड़ के खेल का मास्टरमाइंड गिरफ्तार! दिल्ली से दबोचा गया रायपुर का कारोबारी NEET पेपर लीक पर रायपुर में उबाल, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग