बालोद। जिले से एक बेहद दुखद और चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां 10वीं की परीक्षा में लगातार असफल होने के दबाव में आकर एक नाबालिग छात्र ने आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना डौंडी  थाना क्षेत्र के बन्धिया पारा की है। मृतक की पहचान राजवीर बघेल (उम्र 17 वर्ष 6 माह) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राजवीर 10वीं कक्षा का छात्र था और पिछले दो वर्षों से लगातार परीक्षा में असफल हो रहा था।

परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार, बीते साल वह 6 विषयों में फेल हुआ था, जबकि इस वर्ष भी 5 विषयों में असफल रहा। लगातार असफलता से वह मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगा था। बताया जा रहा है कि रिजल्ट आने के बाद से ही वह तनाव में था और खुद को असहज महसूस कर रहा था।

इसी मानसिक दबाव के चलते उसने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही डौंडी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का कारण परीक्षा में असफलता से उपजा मानसिक तनाव बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!