CG: युवक की हत्या कर जलाई लाश, इलाके में फैली सनसनी रायपुर :- राजधानी रायपुर के छपोरा गांव में हत्या का मामला सामने आया है। अज्ञात बदमाशों ने एक युवक की निर्मम हत्या कर उसके शव को गांव के बाहर खेत में फेंक दिया। इतना ही नहीं, पहचान और सबूत मिटाने के लिए शव को जलाने की भी कोशिश की गई।सुबह खेत की ओर गए ग्रामीणों ने जली हुई हालत में शव देखा और तुरंत विधानसभा थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामले में हर पहलू से छानबीन की जा रही है।पुलिस के अनुसार, मृतक की उम्र 30 से 32 वर्ष के बीच बताई जा रही है। शव बुरी तरह झुलसा होने के कारण उसकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि हत्या कहीं और की गई और शव को बाद में खेत में लाकर जलाया गया। Post Views: 219 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG: छुट्टी में भी रेप पीड़िता के लिए खुला छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट, 25 सप्ताह के गर्भ पर अबॉर्शन की दी अनुमति CG: पूर्व जनपद अध्यक्ष की हुई मौत, जानलेवा हमला होने के बाद जारी था इलाज