उदयपुर। थाना लखनपुर क्षेत्र के नवापारा के पास रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मैनपाट से लौट रहे स्विफ्ट कार सवारों को एक अज्ञात ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद पीछे से आ रही पिकअप वाहन भी स्विफ्ट से टकरा गई और स्विफ्ट को बचाने के प्रयास में पिकअप पलट गई। बताया जा रहा है कि स्विफ्ट कार में तीन छोटे बच्चों सहित कुल सात लोग सवार थे। हादसे में एक बच्चे सहित तीन लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि अन्य लोगों को हल्की चोटें आई हैं। घायलों में सत्येंद्र यादव (लगभग 40 वर्ष) का जबड़ा बुरी तरह से टूट गया है। वहीं कमल कुमार दीक्षित को सिर और पीठ में चोट आई है तथा मास्टर अयांश के सिर में चोट लगी है। एक महिला के कान में भी चोटें आई हैं। हादसे के बाद अज्ञात ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। दुर्घटना में कार के आगे बैठे दीक्षित और यादव की जान एयरबैग खुलने के कारण बच गई। घटना के बाद घायलों को रौनक पंवार द्वारा अपनी बोलेरो वाहन से तत्काल सीएचसी उदयपुर पहुंचाया गया, जहां सभी का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। लखनपुर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। Post Views: 161 Please Share With Your Friends Also Post navigation प्रभारी नर्सिंग इंचार्ज तृप्ती प्रधान को हटाने की उठ रही मांग…