बीजापुर। देश भर में मानसून का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है, जिससे कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। छत्तीसगढ़ में भी लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। राजिम में सरगी नाला के उफान पर आने से सड़कों पर जलभराव हो गया है और आवाजाही पूरी तरह ठप पड़ गई है। बिगड़ते हालात को देखते हुए बीजापुर जिला प्रशासन ने 31 जुलाई और 1 अगस्त को जिले के सभी स्कूलों में 2 दिन की छुट्टी की घोषणा की है। 30 जुलाई से 2 अगस्त तक भरी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में अगले चार दिनों 30 जुलाई से 2 अगस्त के लिए भारी बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। विशेष रूप से मुंगेली, कबीरधाम, बालोद, कांकेर, राजनांदगांव, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई और मोहला-मानपुर जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। 31 जुलाई और 1 अगस्त तक अवकाश घोषित राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में सुबह से ही काले बादल छाए हुए हैं और रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। बीजापुर जिले में लगातार हो रही तेज बारिश और जलभराव के खतरे को देखते हुए कलेक्टर ने बच्चों की सुरक्षा के लिए सभी शासकीय और निजी स्कूलों में 31 जुलाई और 1 अगस्त को अवकाश घोषित करने के निर्देश दिए हैं। Post Views: 12 Please Share With Your Friends Also Post navigation प्रदेश में बस्तर से सरगुजा तक रेल संपर्क मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम…