नई दिल्ली। त्योहारों का मौसम आते ही कपड़े, ज्वेलरी और मेकअप जैसी तैयारियां शुरू हो जाती है, लेकिन खूबसूरत फेस्टिव लुक के लिए स्किन को पहले से तैयार करना भी जरूरी है।

लगातार भागदौड़, कम आराम, मेकअप और बदलते मौसम का असर त्वचा पर थकान, रूखापन और डलनेस के रूप में दिखाई देता है। ऐसे में एक आसान और नियमित स्किन केयर रूटीन अपनाकर त्वचा को फेस्टिव सीजन के लिए तैयार किया जा सकता है।

क्लींजिंग को बनाएं रूटीन का हिस्सा
सुबह, दिन में और रात को अपने स्किन टाइप के अनुसार फेसवॉश से साफ करें। इससे पसीना, धूल, अतिरिक्त तेल और मेकअप रेसिड्यूल हटाने में मदद करती है। बहुत ज्यादा चेहरा धोने या हार्ड क्लींजर इस्तेमाल करने से बचें, क्योंकि इससे स्किन ड्राई और रैशेज हो सकती है।

टोनर लगाना चाहें तो रखें इसे सिंपल
क्लींजिंग के बाद एल्कोहल फ्री टोनर इस्तेमाल किया जाना चाहिए। अगर आपकी स्किन पहले से सेंसेटिव या ड्राई है, तो ऐसे प्रोडक्ट चुनें जो स्किन को खींचा-खींचा बनाने के बजाय हाइड्रेशन दें।

मॉइश्चराइजर बिल्कुल न छोड़ें
फेस्टिव सीजन में स्किन को चमकदार बनाने के लिए मेकअप से पहले अच्छी तरह स्किन को मॉइश्चराइज करें, इससे स्किन अधिक स्मूद होती है। अपनी स्किन टाइप के अनुसार हल्का या नरीशिंग मॉइश्चराइजर लगाएं। यह त्वचा की मॉइश्चर बैरियर को बनाए रखने में भी मदद करता है।

दिन में सनस्क्रीन जरूर लगाएं
त्योहार के दौरान बाहर निकलना हो तो समस्क्रीन को स्किनकेयर का जरूरी हिस्सा बनाएं। ब्रॉड स्पेक्ट्रम SPF 30 या उससे अधिक वाला सनस्क्रीन लगाएं और लंबे समय तक बाहर रहने पर दोबारा लगाएं।

पानी और डाइट का रखें ध्यान
फेस्टिव सीजन में खरीदारी और तैयारियों के बीच पानी पीना अकसर भूल जाते है। पर्याप्त फ्लूड्स लेना और फल-सब्जियों समेत संतुलित डाइट रखना पूरी सेहत और स्किन के लिए बेहतर है।

मेकअप लगाकर सोने की गलती न करें
त्योहार में पार्टी से लौटने के बाद चाहे कितनी भी थकान हो, मेकअप हटाकर ही सोएं। इसके बाद क्लींजर और मॉइश्चराइज का इस्तेमाल करें। मेकअप को लंबे समय तक त्वचा पर रखने से पोर्स क्लॉग होने और ब्रेकआउट की समस्या बढ़ सकती है।

फंक्शन से ठीक पहले नए प्रोडक्ट न आजमाएं
फेस्टिवल या शादी वाले दिन से पहले कोई नया सीरम, फेशियल, पील या एक्टिव प्रोडक्ट इस्तेमाल करना जोखिम भरा हो सकता है। अगर प्रोडक्ट आपकी त्वचा को सूट न करें तो रेडनेस, इरिटेशन या ब्रेकआउट हो सकते हैं। इसलिए जिस रूटीन को आप पहले से फॉलो करते आ रहे हों, उसी को जारी रखना चाहिए।

फेस्टिवल स्किन प्रीपरेशन का आसान फॉर्मूला
क्लींजिंग
हाइड्रेट
मॉइश्चराइज
समस्क्रीन
मेकअप
सोने से पहले मेकअप रिमूवल
धूप से बचाव
हेल्दी डाइट
अच्छी नींद

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!