रायगढ़। रायगढ़ के लाल टंकी इलाके में कथित देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। साइबर सेल और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने एक मकान पर छापा मारकर एक महिला को हिरासत में लिया, जबकि मौके से दो युवतियां भी मिली हैं। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है। पुलिस को लंबे समय से इस मकान में कथित देह व्यापार चलने की सूचना मिल रही थी। छापेमारी के दौरान कुछ संदिग्ध सामग्री मिलने की भी चर्चा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। हिरासत में ली गई महिला और दोनों युवतियों से पूछताछ जारी है। पुलिस मोबाइल, दस्तावेज और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। Post Views: 114 Please Share With Your Friends Also Post navigation स्मार्ट मीटर हटाओ, हाफ बिजली लाओ… 1 अगस्त से प्रदेशभर में कांग्रेस का आंदोलन शुरू भाजपा में इस्तीफों की सुनामी! 111 कार्यकर्ताओं के बाद 26 नेताओं ने छोड़ी पार्टी