धमतरी। शहर से लगे श्यामतराई इलाके में एक मकान में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मकान से 18 लोगों को हिरासत में लिया, जिनमें 12 युवक और 6 युवतियां शामिल हैं. सेक्स रैकेट की सूचना पर दबिश जानकारी के मुताबिक, श्यामतराई गांव में एक मकान में संदिग्ध गतिविधियां संचालित होने की सूचना पुलिस को मिली थी. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मकान में दबिश दी. यहां मौजूद 18 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाने लाया गया. पुलिस के अनुसार, सभी के खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई की गई है ग्रामीणों ने घेरा मकान पुलिस की कार्रवाई के बाद अगले दिन बड़ी संख्या में ग्रामीण मकान का घेराव कर विरोध जताया. ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि उक्त मकान में पिछले 3-4 वर्षों से अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की शिकायतें मिलती रही हैं. ग्रामीणों का दावा है कि इस संबंध में कई बार पुलिस से शिकायत की गई, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई. ग्रामीणों का कहना है कि मकान में अक्सर संदिग्ध लोगों का आना-जाना लगा रहता था, जिसका गांव के माहौल और युवाओं पर बुरा असर पड़ रहा है. गांव की बदनामी हो रही है. उन्होंने पुलिस की कार्रवाई सिर्फ को पर्याप्त नहीं बताते हुए मकान मालिक और इस गतिविधि के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की मांग की है। उग्र आंदोलन की चेतावनी ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि गांव में इस तरह की गतिविधियों पर तत्काल रोक नहीं लगी और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो वह आंदोलन के लिए मजबूर होंगे. इसके लिए प्रशासन जिम्मेदारी होगा. Post Views: 8 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG05 रेस्टोरेंट-लॉज में युवती की संदिग्ध मौत, दो दिन पहले कराया था कमरा बुक